राशनकार्ड धारकों की बल्ले बल्ले, इस दिन से करोड़ों लोगों को मिलेगा डबल राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

 
राशनकार्ड धारकों की बल्ले बल्ले, इस दिन से करोड़ों लोगों को मिलेगा डबल राशन, सरकार ने लिया बड़ा फैसला 

Free Ration Update: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून (एनएफएसए) के तहत सरकार से मुफ्त राशन मिल रहा है तो यह खबर आपके लिए है। केंद्र सरकार देशभर के 80 करोड़ जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। होली से पहले राशन कार्ड धारकों के लिए सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है।

हर कार्डधारक को फरवरी में दो बार मुफ्त राशन मिलेगा। सरकार की ओर से इसे होली से पहले देने की योजना है। 8 मार्च को होली है यानी इस बार 8 मार्च से पहले दूसरी बार राशन मिलेगा।

इसी दिन से फ्री डिलीवरी शुरू हो जाएगी

एनएफएसए के तहत गेहूं-चावल का मुफ्त वितरण यूपी में 20 फरवरी 2023 से शुरू होगा। यह पूरे प्रदेश में 28 फरवरी तक चलेगा। राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल-बाजरा की डिलीवरी पहले 10 फरवरी से 17 फरवरी तक होती थी। इस महीने दूसरी बार उत्तर प्रदेश के वंचितों को मुफ्त राशन मिलेगा। उत्तर प्रदेश में राशन वितरण का काम एक महीने की देरी से चल रहा है।

यहां की सरकार ने राशन बांटने का फैसला किया है

लोगों को दिसंबर 2022 का राशन जनवरी 2023 में मिला। यह देरी मार्च 2022 से जारी है। इसके बाद जनवरी 2023 का राशन फरवरी माह में दिया गया है। अब प्रशासन ने फरवरी माह का राशन वितरण करने का निर्णय लिया है। यूपी में 20 फरवरी से सरकारी राशन की दुकानों पर मुफ्त राशन दिया जाएगा।

एनएफएसए अधिनियम के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा: 

घरेलू कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलो (2 किलो गेहूं और 3 किलो चावल) मुफ्त राशन मिलेगा। वहीं अंत्योदय कार्ड धारकों को 35 किलो, 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल मिलेगा। एक माह की देरी से चल रही राशन व्यवस्था इस बार पटरी पर लौटेगी। अगले माह मार्च का राशन इसी माह में दिया जाएगा।

Related Topics

Share this story