Free Rashan Update: राशन कार्ड धारकों की बल्ले बल्ले, आज से मिलेगा 2 महीने का इकट्ठा राशन, जारी हुआ फरमान

Free Rashan Update: कार्ड धारकों को दो माह का राशन एक बार में दिया जाएगा। दिसंबर 2022 एवं जनवरी 2023 के लिए आवंटित खाद्यान्न का वितरण 15 फरवरी 2023 को होने वाले चावल दिवस पर किया जाएगा। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, विपणन पदाधिकारी को पत्र लिखा है।
रांची जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने 15 फरवरी को व्यापक एवं प्रभावी तरीके से चावल दिवस मनाने के लिए दिसंबर 2022 एवं जनवरी 2023 का खाद्यान्न अनिवार्य रूप से वितरित करने का आदेश दिया है।
माह दिसंबर 2022 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध 86 प्रतिशत और माह जनवरी 2023 के लिए आवंटित खाद्यान्न के विरुद्ध मात्र 44 प्रतिशत ही वितरण किया गया है।
आपको बता दें कि रांची जिले में जन वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए चावल दिवस के आयोजन के दिशा निर्देश पूर्व में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये थे।
विभागीय आदेश के अनुसार उपायुक्त को प्रत्येक माह की 15, 16, 25 व 26 तारीख को चावल दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उपायुक्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत हितग्राहियों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।