झंडे गाड़ने वाली महिंद्रा बोलेरो कम कीमत में स्कार्पियो से भी धाकड़, सफलता के गाड़े झंडे

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी महेंद्रा जिसकी सभी गाड़ियां हमेंशा डिमांड में रहती हैं। महिद्रा कंपनी की खासियत यह है इस कंपनी की कारें शहर से लेकर गांवों तक हर सड़क पर दौड़ने में सक्षम हैं। देश की सड़को में सफलता के झंडे गाड़ने वाली महिंद्रा कंपनी के 4 व्हीलर पब्लिक व्हीकल हमेशा से डिमांड में रहे हैं।
महिंद्रा बोलेरो की बिक्री में सालाना आधार पर 37.58 % ग्रोथ
महिंद्रा बोलेरो कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार है. यह हर महीने कंपनी की बाकी सभी कारों से ज्यादा बिक रही है। सालों पहले लॉन्च हुई Mahindra Bolero को गांव से लेकर शहरों तक पसंद किया जा रहा है। दिसंबर महीने में इसकी 7,311 यूनिट्स बिकी हैं। जबकि इससे एक साल पहले दिसंबर 2021 में इसकी 5,314 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह सालाना आधार पर बोलेरो ने 37.58 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। Bolero ऐसी कार है जो कम से कम फीचर्स होने के बाद भी देश के पॉपुलर SUV कारों को पटखनी देने में सफल रही है। अब आइये जानते है इसके तगड़े फीचर्स
यह भी पढ़े :- New Mahindra Thar 2023 Price: महिंद्रा थार 2023 पुरानी वाली से 3.5 लाख रुपए सस्ती है! जाने क्यों?
महिंद्रा बोलेरो लुक और फीचर्स
महिंद्रा बोलेरो के लुक और फीचर्स की बात करे तो महिंद्रा की बोलेरो 3995mm लंबी, 1745mm चौड़ी और 1880mm ऊंची है। बड़े साइज के चलते इसे बढ़िया रोड प्रजेंस मिलती है। इसमें 384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। महिंद्रा बोलेरो में मेटल फ्रंट बंपर पाने वाला इकलौता पैसेंजर व्हीकल हो सकता है। कंपनी ने नई बोलेरो में ईको मोड दिया है, इसके अलावा नई बोलेरो में पावर एसी और 12 वोल्ट की चार्जिंग सुविधा दी गई है। न्यू बोलेरो में कंपनी ने इंजन स्टार्ट-स्टॉप की सुविधा (माइक्रो-हाइब्रिड) और पावर विंडो दिया है। कंपनी ने बोलेरो की ड्राविंग को और स्मूथ बनाने के लिए ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम को एड किया है।
महिंद्रा बोलेरो का इंजन माइलेज
देश की सड़को में सफलता के झंडे गाड़ने वाली महिंद्रा बोलेरो कम कीमत में स्कार्पियो से भी धाकड़महिंद्रा बोलेरो के इंजन माइलेज की बात करे तो महिंद्रा की नई बोलेरो में कंपनी ने 1493 सीसी का डीजल इंजन दिया है। नई बोलेरो में मैनुअल गेयर दिए गए हैं। यदि बोलेरो के माइलेज की बात करें, तो नई बोलेरो 17.29 kmpl का एवरेज देती है। और इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm का है। महेंद्रा की नई बोलेरो में कंपनी ने 3 सिलेंडर इंजन दिया है और यह कार 7 सीटर पासिंग है।
यह भी पढ़े :- Sunita Baby Dance Video: सुनीता बेबी ने स्टेज पर जीब निकालकर दिया ऐसा परफॉरमेंस, छूटे पसीने
महिंद्रा बोलेरो की कीमत
महिंद्रा बोलेरो रेंज में दो मॉडल- बोलेरो और बोलेरो नियो आते हैं। महिंद्रा बोलेरो की कीमत 9.53 लाख रुपये से 10.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। वहीं, बोलेरो नियो के बेस वेरिएंट की कीमत 9.48 लाख रुपये है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यदि इनके कलर की बात करें तो ये सभी कारें डायमंड व्हाइट, रॉकी बेज, हाईवे रेड, नेपोली ब्लैक और मैजेस्टिक सिल्वर कलर में उपलब्ध है।
Mahindra Bolero, the flag bearer, is more powerful than Scorpio in low price, flags of success