Mahindra Bolero आ रही बदले हुए अंदाज में, कम कीमत में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स, लोग पड़े टूट

New Mahindra Bolero Facelift 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी की भारतीय बाजार में इसी महीने ग्राहकों की चहेती बोलेरो नए लुक में लांच होने जा रही है। इस नई SUV को टेस्टिंग के दौरान कई बार देश की सड़कों पर देखा जा चुका है।
महिंद्रा बोलेरो Facelift में सिर्फ कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिल जाते है। नई महिंद्रा बोलेरो में एडवांस फीचर्स के साथ पॉवरफुल इंजन दिया गया है।
नई महिंद्रा Bolero एसयूवी में नए बदलाव के साथ शानदार लुक दिया गया है
महिंद्रा बोलेरो के लुक में नया बदलाव देखने को मिल जाता है। Mahindra Bolero में फॉगलैंप हाउसिंग दी गई है और ये टॉप मॉडल के साथ देखने को मिल जाती है।
बोलेरो में हेडलैंप पहले जैसी डिजाइन वाला है लेकिन इसके अंदर की डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। महिंद्रा कंपनी इस नई बोलेरो के साथ नए फीचर्स भी शामिल कर सकती है।
जिसमें बदला हुआ डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री देखने को मिल जाती है। इसके अलावा नई महिंद्रा बोलेरो एसयूवी के साथ पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल जाते है।
महिंद्रा Bolero एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल किये गए है
Mahindra Bolero एसयूवी में लोगो में बदलाव किया गया है। नई बोलेरो में कंपनी का नया लोगो देखने को मिल जाता है। यह लोगो बोलेरो में आगे, पीछे और स्टीयरिंग पर दिखाई दे रहा है।
महिंद्रा बोलेरो एसयूवी का ग्रिल पहले जैसा ही देखने को मिलता है। महिंद्रा बोलेरो में शनदार फीचर्स को शामिल किया गया है। महिंद्रा बोलेरो में चारों पावर विंडो, 4 स्पीकर के साथ 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, फॉग लाइट, मैनुअल डिमिंग I
RVM, रियर वॉशर और वाइपर, सेंटर में MID के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही बोलेरो के नए मॉडल में रिमोट की का भी फीचर शामिल किया गया है। नई महिंद्रा बोलेरो में सेफ्टी फीचर्स में ABS, EBD और डुअल एयरबैग देखने को मिल जाते है।
महिंद्रा Bolero एसयूवी में मजबूत और पॉवरफुल इंजन दिया गया है
New महिंद्रा बोलेरो में पॉवरफुल इंजन दिया गया है। बोलेरो में 1.5L 3-सिलेंडर टर्बो-चार्ज्ड mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है। जो 75 bhp की पावर और 210 nm पीक टॉर्क के साथ आता है।
महिंद्रा बोलेरो में माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी है जो स्टॉप/स्टार्ट की सुविधा मिल जाती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑप्शन देखने को मिल जाते है।