तहलका मचाने आ रही है आम आदमी की लग्जरी सेडान Hyundai Verna, जानिए कीमत और ये फीचर्स

New Hyundai Verna 2023: हुंडई भारत में अपनी नई सेडान वरना को लॉन्च करने वाली है। यह वरना की नई जनरेशन 2023 मॉडल होगी। इसमें नए डिजाइन के साथ कई फीचर्स अपडेट और नई टेक्नोलॉजी वाला इंजन दिया जाने वाला है। कंपनी इसके सेफ्टी पर भी खूब ध्यान देने वाली है। इस मॉडल को मार्च 2023 में लांच कर डिलीवरी शुरू की जाएगी।
इंडिया इस साल अपने प्रधान यूनिट की प्रोडक्शन को 40000 से बढ़ाकर 70000 प्रति वर्ष करने पर निर्णय ले चुकी है। इनमें से ज्यादातर यूनिट को यूरोप और अमेरिकी देशों में बेचा जाएगा।
Hyundai Verna 2023 डिजाइन और कीमत
वरना भारतीय बाजार में मौजूद सबसे बेहतरीन डिजाइन वाली सेडान है। इसके फ्रंट को और भी एग्रेसिव बनाया गया है। वहीं इसके फ्रंट बंपर को नया डिजाइन और फ्रंट में क्रोम फिनिश ग्रिल दिया गया है। इसके डिजाइन में एलईडी हेड लैंप को जोड़ा गया है। वही पीछे आपको एलइडी डीआरएल भी मिल जाता है।
फ्रंट को और एग्रेसिव बनाया गया है और इसके डिजाइन को पहले से ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें एलईडी टेल लाइट दिया गया है। इसके रियर साइड के टेल गेट के डिजाइन में बदलाव करते हुए डीआरएल के साथ जोड़ा गया है। इसके टेल गेट पर नेक्स्ट जेन की बैज मिल सकती है। इसकी कीमत होंडा सिटी के बराबर होने वाली है।
नई Hyundai Verna के जबरदस्त अपडेट
नई वरना के व्हीलबेस को पहले के मुकाबले बड़ा रखा गया है। यही कारण है की इसके केबिन में ज्यादा स्पेस मिलता है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 10.5 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्पले, वेंटिलेटेड सीट्स, नया एसी वेंट और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। बात करी से सेफ्टी फीचर्स की तो इसमें 4 और 6 एयरबैग्स लेवल 2 ADAS सिस्टम, डिस्क ब्रेक, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
इसमें 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेट पेट्रोल इंजन के साथ इतने लीटर का ही टर्बो पेट्रोल इंजन और टर्बो डीजल इंजन भी दिया जाएगा।