Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, मिलेगी आपार सफलता

Aaj Ka Rashifal 23 February 2023: जानिए ज्योतिष के अनुसार 12 राशिवालों को आज रखना है किन बातों का ध्यान. कौन-सा रंग रहेगा आपके लिए शुभ और दिन को बेहतर बनाने के लिए करना होगा कौन सा उपाय. आज का विशेष उपाय भी बताएंगे.
मेष राशि (Aaj Ka Mesh Rashifal)
धन लाभ के योग बन सकते हैं। ऑफिस में सोच-समझकर ही फैसला लें। जीवनसाथी का साथ आपको मजबूत करेगा। कल स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अनजान व्यक्ति से गुप्त बातें शेयर ना करें। पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
किसी यात्रा में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में अपने काम दूसरों पर ना थोपें। घर में मेहमान आ सकते हैं। मानसिक तनाव सेहत बिगाड़ सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें। गेहूं का दान करने से धन लाभ होगा।
मिथुन राशि (Aaj Ka Mithun Rashifal)
व्यर्थ का खर्च मुसीबत में डालेगा। नई नौकरी के लिए कॉल आ सकती है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। अनुभवी लोगों से विवाद ना करें। भगवान गणेश पर दूर्वा अर्पित करने से सौभाग्य की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि (Aaj Ka Kark Rashifal)
रुका हुआ धन वापिस मिल सकता है। ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। बाहरी खान-पान से बचें, योग करें। किसी नई योजना में निवेश ना करें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (Aaj Ka Singh Rashifal)
धन आगमन के योग बनेंगे। ऑफिस के काम में आलस ना करें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। नेगेटिविटी आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। बड़े-बुजुर्गों का अपमान बिल्कुल ना करें। धार्मिक कार्यों में योगदान देना भाग्योदय का कारण बनेगा।
कन्या राशि (Aaj Ka Kanya Rashifal)
किसी पुराने निवेश से धन लाभ होगा। आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। तेज गति से गाड़ी बिल्कुल ना चलाएं। जरूरतमंदों में अन्न दान करें, सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।
तुला राशि (Aaj Ka Tula Rashifal)
कोर्ट में धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। नए रिश्ते बनेंगे, विवाह का योग बन रहा है। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है। व्यर्थ का वाद-विवाद बिल्कुल ना करें। गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाएं, शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)
प्रॉपर्टी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। ज्यादा घूमना सेहत बिगाड़ सकता है। किसी पर बेवजह ना चिल्लाएं। ऊं भौमाय नम: मंत्र का 11 बार जाप करें।
धनु राशि (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
कारोबार में बड़ा निवेश धन लाभ देगा। ऑफिस में पेंडिंग काम निपटाने होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। घुटने का दर्द परेशान कर सकता है। ज्यादा ऊंचाई वाली जगह जाने से बचें। चांदी का सिक्का जेब में रखना शुभ होगा।
मकर राशि (Aaj Ka Makar Rashifal)
लापरवाही धन हानि करा सकती है। नौकरी में ट्रांसफर के योग बनेंगे। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। गलत खान-पान सेहत बिगाड़ सकता है। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। भगवान गणेश पर पीले फूल चढ़ाएं, लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
पार्टनरशिप के कारोबार में धन हानि होगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपके व्यवहार से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। पीठ का दर्द आपको परेशान कर सकता है। कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। शंख की पूजा करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशि (Aaj Ka Meen Raashifal)
धन वृद्धि होगी, बचत भी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद ना करें। लंबे समय बाद माता-पिता से मुलाकात होगी। खान-पान पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पैसों के लेनदेन में ज्यादा सावधानी रखें। छोटी कन्याओं को लाल कपड़े दान करें।